गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां विभाग की गलती से एक उपभोक्ता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन गनीमत यह रही कि उनकी समझदारी और 14 साल पुरानी एक रसीद ने उन्हें बचा लिया। मामला साहबगंज का है, जहां रहने वाले बृज मोहन गोयल ने साल 2010 में ही अपना बिजली कनेक्शन हमेशा के लिए बंद यानी पीडी करवा दिया था। कायदे से उसी समय विभाग को यह जानकारी अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लेनी चाहिए थी, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों ने सिस्टम पर इसे अपडेट नहीं किया। इसका नतीजा यह हुआ कि विभाग के कंप्यूटर में उनका बिल बकाया दिखता रहा और 14 साल बाद, जनवरी 2024 में उन्हें अचानक 1 लाख 40 हजार रुपये की रिकवरी नोटिस (आरसी) भेज दी गई। इतनी पुरानी बात और इतनी बड़ी रकम का नोटिस देखकर उपभोक्ता परेशान हो गए। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स स...