सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा। साइबर ठगों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाकर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ठगों ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर एक किराना थोक व्यापारी को झांसे में लिया और उसके बैंक खाते से 67 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान सहरसा सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। अजय कुमार की रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर किराना होलसेल की दुकान है। अजय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका बिजली कनेक्शन जल्द कटने वाला है और उसे चालू रखने के लिए तुरंत 100 रुपए का रिचार्ज करना होगा। अजय के अनुसार कॉल करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.