आजमगढ़, दिसम्बर 28 -- सगड़ी , हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में बिजली कटौती से गेहूं की सिंचाई बाधित हो रही है। मजबूरन किसान कड़ाके की ठंड में रातभर जागकर फसलों की सिंचाई करने को विवश हो रहे हैं। तहसील क्षेत्र के बेरम, जीयनपुर, अमुआरी, नारायणपुर, मालटारी, मऊ कुतुबपुर, लाटघाट और रौनापार विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण इलाकों में दिन के समय बिजली आपूर्ति बेहद कम हो रही है। हालांकि विभागीय दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों को औसतन 18 घंटे बिजली मिल रही है, लेकिन वास्तविकता में दिन में मुश्किल से एक-दो घंटे ही आपूर्ति हो रही है। वर्तमान समय में गेहूं, सरसों, चना, मटर और सब्जियों की सिंचाई का चरम समय है। ऐसे में दिन में बिजली न मिलने से फसलों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। वहीं...