गुड़गांव, मई 26 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। बिजली कटौती की वजह से रैपिड मेट्रो अब बीच सफर में बंद नहीं होगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की तरफ से रैपिड मेट्रो को सेक्टर-57 स्थित 66केवीए बिजली घर से भी आपूर्ति दी जाएगी। अब तक सेक्टर-28 और सेक्टर-56 से बिजली सप्लाई दी जा रही थी। गत 22 मई को सेक्टर-72 स्थित 400केवी बिजली घर के सर्किट में आग लगने के बाद रैपिड मेट्रो करीब 55 मिनट तक बंद रही थी। यह स्थिति दोबारा नहीं आए, इसके लिए रैपिड मेट्रो को सेक्टर-57 के बिजली घर से जोड़ा जाएगा। सेक्टर-57 के बिजली घर को सेक्टर-72 बिजली घर से जोड़ा जाएगा और सेक्टर-56 के बिजली घर को कादरपुर बिजली घर से जोड़ा जाएगा। ऐसा होने के बाद रैपिड मेट्रो में बिजली कटौती नहीं होगी। एक बिजली घर में यदि दिक्कत आ जाती है तो दूसरे बिजली घर से आपूर्ति जारी रहेगी। ए...