शामली, मई 12 -- चौसाना। भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों और किसानों का गुस्सा मंगलवार को खोड़समा बिजली उपकेंद्र धरने के दौरान देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजलीघर परिसर में करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और समस्या के समाधान की मांग उठाई। बाद में जेई को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

ग्रामीणों की समस्याएँ धरनारत ग्रामीणों का आरोप है कि 33 केवी लाइन टोडा से खोड़समा उपकेंद्र तक आती है, लेकिन रास्ते में कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां हाईटेंशन लाइन से टकराती रहती हैं। तेज हवा चलते ही लाइन में फाल्ट हो जाता है, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। लगातार कटौती के कारण क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि बिजली...