मुरादाबाद, जून 2 -- शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती ने बच्चों की पढ़ाई को भी प्रभावित किया है। खासकर शाम और रात के समय होने वाली अघोषित कटौती से विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि गर्मी और बिजली की कमी के कारण बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर इसका अधिक असर पड़ रहा है। कांठ रोड निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि शाम के समय कई बार बिजली चली जाती है। ऐसे में बच्चों का पढ़ाई का पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है। इनवर्टर भी लंबे समय तक साथ नहीं देता। आशियाना कॉलोनी निवासी नीतू अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली न होने से बच्चे बेचैन रहते हैं। पंखे और कूलर बंद होने से पढ़ाई में मन नहीं लगता। कई बार उन्हें देर रात तक जागकर पढ़ना प...