रामनगर, अप्रैल 27 -- रामनगर। जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में होटल और रिजॉर्ट संचालकों ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। सोमवार को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से विद्युत आपूर्ति को लेकर समस्या आ रही है। रिजॉर्ट व्यवसाय दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि रामनगर स्तर से कोई रोस्टिंग नहीं की जा रही है। रात के समय में दो घंटे की रोस्टिंग कंट्रोल रूम देहरादून से ही की जा रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग ने ग्राम छोई में नए बिजलीघर के लिए एक जमीन का सर्वे करवाया है। जिसके स्थापित होने के बाद भविष्य में बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। इस मौके पर कीर्ति जोशी, बबीता मेहरा, प्रकाश पाठक, लक्ष्म...