निज संवाददाता, अगस्त 13 -- यूपी में गोरखपुर के बिछिया क्षेत्र में उमस भरी गर्मी में आठ घंटे की बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार रात मोहद्दीपुर बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) राजाराम मिश्रा को बंधक बना लिया। जेई को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक खराब ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जाएगा जेई बंधक रहेंगे। एसडीओ धीरज कुमार भास्कर मौके पर पहुंचे और नया ट्रांसफॉर्मर मंगवाया। रात दो बजे तक ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया जारी थी। तब तक करीब 500 घरों में लोग बिजली का इंतजार कर रहे थे। बिछिया स्थित हनुमान मंदिर के पास दो ट्रांसफॉर्मर लगे थे। आरोप है कि एक को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार दिन में 10 बजे के करीब मंदिर के पास लगा ट्रांसफॉर्मर खराब ह...