रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। चिलचिलाती गर्मी और उमस के बीच बुधवार को कोयलांचल में बिजली की भारी कटौती हुई। भुरकुंडा, भदानीनगर, उरीमारी, पतरातू सहित गिद्दी आदि क्षेत्रों में खूब बिजली कटी। लेकिन सबसे ज्यादा कटौती भुरकुंडा क्षेत्र में हुई। सुबह से ही हर 10 से 15 मिनट के अंतराल में बिजली आती जाती रही। दिनभर में देखा जाए से 6 से 7 घंटे की बिजली कटौती हुई है। ऐसी उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आमलोगों के जीना मुहाल कर दिया। जिनके घर इन्वर्टर है उनका इन्वर्टर भी चार्ज के अभाव में बैठ गया। दिन भर लोग हाथो में अखबार या बैनी लिए उससे पंखा झेलते रहे। गर्मी पसीने के बीच बच्चों व बुजुर्गों को खूब परेशानी हुई तो वहीं घरेलू महिलाओं को घरों के काम करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाजार में भी व्यवसायी बिजली कटौती से परेशान नजर आए। बिजली वि...