चंदौली, जून 14 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र के धरांव फीडर से जुड़े हासिमपुर गांव के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, कटौती रोकने और हिंगुतरगढ़ फीडर से जुड़े मेन लाईन के क्रॉस आर्म व इंसुलेटर आदि बदलने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिया है। जिसका लोड 63 केवीए का है। किंतु यहां पर मात्र 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे बार बार फाल्ट आ रहा है और ओवरलोड के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर धूधू कर जल जा रहा है। गांव के लोगों ने मांग किया कि ट्रांसफार्मर की अति शीघ्र क्षमता में वृद्धी की जाय। यह भी पढ़ें- डिगवाडीह बिजली सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं का हल्ला बोल, 15 दिनों में सुधार का भरोसा ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क...