बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सहारनपुर, मई 29 -- चिलकाना। क्षेत्र के बरथा पठेड़ गांव के ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त और नियमित बिजली आपूर्ति न मिलने का आरोप लगाते हुए विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम बरथा कायस्थ गांव के निवासी इकराम भारती, फाजिल, राजकुमार सहित कई ग्रामीण पठेड़ विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत की। ग्रामीणों का आरोप था कि जहां अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से चालू थी, वहीं उनके गांव में बिजली बाधित रही। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में प्रतिदिन रात आठ बजे के बाद बिजली काट दी जाती है और रात दो बजे के बाद ही बहाल होती है। यह भी पढ़ें- बिजली की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन इस दौरान आरिफ अली, जावेद अंसारी, जाहिद खान, शोएब, कारी लियाकत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.