लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। मोहम्मदी क्षेत्र के कारीफार्म फीडर में आई तकनीकी खराबी और नए बिजली पोल न लगाए जाने से पिछले दस दिनों से ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। समस्या के समाधान और व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्थानीय पावर हाउस का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दस दिनों से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे पेयजल संकट के साथ-साथ दैनिक कामकाज ठप हो गए हैं। यह भी पढ़ें- लटकते बिजली तार और लो वोल्टेज के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन विभ...