चंदौली, मई 24 -- धानापुर। धानापुर विद्युत उपकेंद्र पर रविवार की सुबह बिजली कटौती के विरोध में समाजसेवी सुनिल पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग, फाल्ट का तत्काल समाधान, रात में लाइनमैन की तैनाती और ओवर लोडिंग की समस्या से मुक्ति शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। समाजसेवी सुनील पाण्डेय ने बताया कि कई दिनों से जारी विद्युत कटौती के कारण लोगों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती को लेकर ततारपुर रोड विद्युत उपकेंद्र पर धरना ग्रामीण आशीष तिवारी ने बताया कि इन समस्याओं के बा...