बदायूं, मई 19 -- बदायूं। क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों और किसानों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज पर प्रदर्शन किया। किसानों ने थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर विद्युत सप्लाई शेड्यूल के अनुसार देने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित समय के अनुसार बिजली नहीं मिलने से मक्का की फसल सूखने लगी है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि समय से सिंचाई न होने पर फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से नाराज किसानों ने बिजलीघर का किया घेराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...