कौशाम्बी, मार्च 20 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड दो सुहेलदेव नगर (चंदीपुर, परसरा) एवं वार्ड नौ सुभाष चंद्र बोस नगर (मझियांवा, मौली) के उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती के विरोध में पावर हाउस भरवारी का घेराव किया। अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग किया।उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि दोनों वार्डों में विद्युत सप्लाई नगर पालिका परिषद भरवारी के विद्युत उपखंड द्वारा संचालित चायल फीडर से होती है। बिजली कटौती होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके साथ ही खेती किसानी के कामों में लगे किसानों की फसलें भी खराब हो रही है। इसे लेकर दोनों वार्ड के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को भरवारी विद्युत उपकेन्द्र का घेराव कर अवर अभियंता को मांग पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों से...