बिजली कटौती से दिन का चैन और रात की नींद उड़ी
गंगापार, जून 23 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रचंड गर्मी के बीच नवाबगंज क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दिन हो या रात, बिजली कब चली जाए इसका कोई निश्चित समय नहीं है। लगातार हो रही कटौती से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है तथा रात की नींद भी प्रभावित हो रही है।स्थानीय निवासियों के अनुसार रात में नियमित रूप से तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों का स्वास्थ्य तथा घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पर्याप्त नींद न मिलने के कारण लोगों में सिरदर्द, बदन दर्द, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.