लखनऊ, अप्रैल 10 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बिजनौर स्थित चन्द्रावल फीडर की अघोषित बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक कर बिजली कटौती हो रही है। शुक्रवार अपराह्न तीन से शाम करीब पांच बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद करीब आधे घंटे के बाद फिर चली गई तो रात आठ बजे आई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चन्द्रावल फीडर पर पिछले कई दिनों से अनियमित आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से पानी की सप्लाई की मोटर, पंखे और अन्य आवश्यक उपकरण भी बंद हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...