गंगापार, जुलाई 15 -- बारिश न होने से बेतहाशा बढ़ी उमस वाली गर्मी में बिजली की सप्लाई खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण उपभोक्ताओं को रुला कर रख दिया है। दिन रात चल रही कटौती से ग्रामीणों को लगा तार चार घंटे भी सप्लाई नहीं मिल रही है। देखा जाए तो इस समय किसान धान की रोपाई में पूरी ताकत लगा रखे हैं जिस गांव में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है वहां पर लगे प्राइवेट ट्यूबेलो से 24 घंटे में एक बीघा खेत की भराई नहीं हो रही है। किसानों का आरोप है दिन हो या रात बिजली की सप्लाई लगातार न होने से धान की रोपाई पीछे हो रही है । सर्वाधिक दिक्कत बरौत पावर हाउस के अतरौरा फीडर में चल रही है जिस से 50 गांव से अधिक के उपभोक्ता परेशान है रात में कटौती किए जाने से घरों में लोगों का रहना मुश्किल हो चला है । अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया गर्मी ज्यादा पड़ने स...