फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। आसमान से बरसती आग के बीच बिजली कटौती और ट्रिपिंग से पूरा जिला कराह रहा है। शहर में बिजली की आवाजाही से गर्मी से भट्टी बने आवासों में ठहरना मुश्किल हो रहा है। सबसे खराब स्थित कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों की है। जहां बिजली आने जाने की बात दूर कटौती का समय तक निश्चित नहीं है। गर्मी में राहत भरी नींद के इंतजार में लोगों को पूरी रात करवटें बदल कर इंतजार करना पड़ रहा है। हीट हो कर ट्रांसफार्मर से ट्रिप हो रही सप्लाई यह भी पढ़ें- बिजली संकट : भीषण गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की मार, 24 घंटे में 40 से अधिक कटबिजली व्यवस्था की स्थिति शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक लोड पड़ने से बिजली व्यवस्था भी चरमरा रही है। ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने से उसे जलने से बचाने के लिए कुछ समय के लिए ट्रिपिंग की जा रही ...