अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती को लेकर कोई अग्रिम सूचना न देने पर रोष जताया। लोगों का कहना है कि सुबह के समय बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन बार-बार बिजली जाने से घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। पूरे दिन पानी की समस्या बनी रही। 132 केवी सारसौल पर मरम्मत कार्य के चलते 33 केवी लाल ताल लाइन को बंद किया गया। विभाग की ओर से करीब 40 मिनट का समय बताया गया, लेकिन वास्तविकता में कई क्षेत्रों में बिजली काफी देर तक नहीं आई। कनवरीगंज, अशोक विहार, नवीन नगर, खैर बाईपास, खेरेश्वर फीडर सहित कई इलाकों में बिजली गुल होने से पानी का संकट गहरा गया। सासनीगेट, अशोक नगर, महेंद्र नगर, प्रतिभा कॉलोनी, शिवपुरी, मानसरोवर समेत कई...