गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर। बिजली की मांग में बढ़ोतरी के साथ ही शहर के तमाम इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रही। एक तरफ भीषण गर्मी के प्रकोप से उपभोक्ता बेहाल है उस पर बिजली कटौती ने हालत बद से बदतर कर दिया। रविवार दिन में खोराबार के कई क्षेत्रों में दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात जिम्मेदार फोन नहीं उठाते हैं। वहीं शनिवार देर रात लालडिग्गी, शाहपुर और राजेंद्रनगर क्षेत्र में कई घंटे बिजली कटी रही। विद्युत उपकेंद्र खोराबार के सहायक अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर थोड़ी दिक्कत हुई है। यह भी पढ़ें- रात में कई मोहल्लों में गुल रही बिजली एक ट्रांसफार्मर ओवरलोड था जिसके लिए एक नया ट्रांसफार्मर लगा कर चार्ज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कुंडेश्वरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों...