गुड़गांव, जून 16 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के मुख्य अभियंता पीके चौहान से मुलाकात की। औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विद्युत संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्योगों की समस्याओं और सुझावों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि मानेसर समेत अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में मेंटिनेंस स्टाफ की भारी कमी के कारण बिजली फॉल्ट दूर करने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने में अनावश्यक देरी होती है। जिससे उद्योगों को उत्पादन हानि और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में अपग्रेडेशन व मेंटिनेंस स्टाफ को अलग-अलग रखा जाए। क्योंकि पहले से ही सीमित मेंटिनेंस स्टाफ को अन्य कार...