मथुरा, मई 26 -- बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को रंगजी विद्युत उप केंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। धरना देकर अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान कर्मचारियों से नोकझोंक भी हो गई, जिसके बाद संविदा कर्मचारी धरने पर बैठ गये। मंदिरों की नगरी में बिजली कटौती ने जीना बेहाल कर दिया है जबकि सरकार के निर्देश हैं कि 24 घंटे आपूर्ति दी जाये। पागल बाबा बिजली घर, चैतन्य विहार बिजली घर और रंगजी मंदिर बिजली घर से पोषित कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहाँ कटौती ने हालात ख़राब न कर रखी हो। सबसे ज्यादा स्थिति पागल बाबा मंदिर और रंगजी मंदिर स्थित विद्युत उप केंद्रों की दयनीय है। इन क्षेत्रों में पल-पल बिजली आ-जा रही है। इससे गुस्साए लोगों ने भाजपा पार्षद शशांक शर्मा के नेतृत्व में रंगजी बिजली घर का घेराव किया। अधिकारियों के न मिलने पर उपकेंद...