देहरादून, जून 29 -- हरिद्वार। बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने देर रात अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान धीरवाली क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान सैकड़ों स्थानीय लोग देर रात फाउंड्री गेट बिजली घर पहुंच गए। मौके पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। नारेबाजी कर रहे लोगों ने एसडीओ और जेई को हटाने की मांग भी उठाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 24 घंटे से कई इलाकों में बिजली संकट बना हुआ। क्षेत्र के लोग पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- शाम होते ही गायब हो जाते हैं क्षेत्र से एसडीओ व लाइनमैन रोजाना विद्युत तार टूटने और तकनीकी खराबी की घटनाओं को लेकर लोगों में भारी नाराजगी। जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। यह भी पढ़ें- एसडीओ और ...