हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित उत्तर गौजाजाली के निवासियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की भारी कटौती के चलते उन्हें पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम ने कटौती बंद नहीं की, तो वे अधिकारियों का घेराव करेंगे और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शनिवार को पार्षद रईस अहमद गुड्डू के नेतृत्व में शनिबाजार रोड पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में 5 से 8 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। बिजली न होने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई ...