प्रयागराज, मई 23 -- भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से गुस्साए लोगों का थरवई बाजार में दूसरे दिन भी अनशन जारी रहा। लोगों ने एसडीओ और जेई की शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन किया। अनशन स्थल पर पहुंचे सपा नेता दूधनाथ पटेल ने समर्थन दिया। थरवई उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवों में अघोषित कटौती से परेशान लोगों ने थरवई बाजार में शुक्रवार से डॉक्टर महेश यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय गौतम, मनु तिवारी, विकास पांडेय, नंदू तिवारी, पूर्व प्रधान सज्जन द्विवेदी के नेतृत्व में अनशन शुरू किया था। दूसरे दिन भी अनशन स्थल पर बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल: उज्जवल यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी

हिंदी ...