बहराइच, जून 3 -- बहराइच, संवाददाता। विद्युत कटौती, डीजल पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली के बढ़े हुए दामों, पेपर लीक एवं किसानो की समस्या को लेकर बुधवार को समाजवादी वाहिनी के जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन एवं सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी नोक झोंक भी हुई। कहा कि कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है तभी से लगातार आम जनमानस महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रहा है। पूरे जनपद में बिजली कटौती चरम सीमा पर है। पेपर लीक से छात्रो में काफी रोष व्याप्त है। सिटी मजिस्ट्रेट सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की धमकी ...