बिजली कटौती व कम वोल्टेज को लेकर किसानों ने घेरा बिजलीघर,हंगामा
हाथरस, मई 29 -- सहपऊ। मढ़ाका फीडर क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों ने लगातार हो रही बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर सहपऊ बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त बिजली न मिलने से उनकी फसलें सूखने लगी हैं, जिससे पैदावार प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि पहले से ही किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में यदि बाजरा, मूंग, उड़द एवं ज्वार की फसलों को समय पर सिंचाई नहीं मिल पाई तो फसलें पूरी तरह खराब हो सकती हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति रही तो किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएगा। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज लोग बेहाल, विभाग का ध्यान नहीं प्रदर्शन में किसान साकेत चौधरी, डॉ. विनोद, ब्रजमोहन, प्रेमवीर सिंह, राकेश कुमार, संजू, बलबीर सिंह, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.