कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में हाल के दिनों में डीवीसी द्वारा किए गए बिजली शटडाउन से उत्पन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शटडाउन के दौरान हुई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीवीसी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी विद्युत शटडाउन से पहले एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए, ताकि तकनीकी कार्यों से पूर्व आम उपभोक्ताओं को समय पर सूचना मिल सके और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति सुचारू और व्यवस्थित रहनी चाहिए, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।उपायुक्त ने विभागीय समन्वय को और मजबूत करने ...