नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- परिवार के साथ फेवरेट मूवी या शो का मजा ले रहे हों और ऐसे में बिजली चली जाए, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। भले ही आपने कितना ही कितना ही महंगा टीवी लिया हो, कितना ही बड़ी स्क्रीन हो और भले ही उसमें ढेर सारे फीचर्स भरे हो, बिजली नहीं, तो टीवी बस एक डब्बा के समान हैं। आप भी इस समस्या से लगातार जूझते रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारतीय कंज्यूमर-इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड NVY ने लोगों की इस समस्या का समाधाम ढूंढ निकाला है। कंपनी एक ऐसा टीवी लेकर आई है, जिसे खास तौर से भारतीय घरों और बिजली की स्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दरअसल, कंपनी NVY Power+ LED TV लेकर आई है, जो अपनी तरह का पहला इनोवेशन है और इसे भारत के लिए भारत में ही सोचा और विकसित किया गया है। इसकी टीवी की खासियत ...