देवरिया, मई 19 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को भड़सर छितौनी चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष रामबली यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर कड़ा आक्रोश जताते हुए जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया, तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में अजय यादव, अनिल सिंह तोमर, सत्यदेव यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, दीना चौधरी, विकास पासवान, विष्णुदेव राजभर, बृजेश गुप्ता, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रसाद, सुदर्शन यादव, रामाजी प्रजापति, वसंत गुप्ता, भोला यादव, रिंकू चौरसिया, रमजान अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी प...