बिजली कटौती पर भड़के किसान, पुरनिया उपकेंद्र का किया घेराव
लखनऊ, जून 15 -- बीकेटी और कुर्सी रोड क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज किसानों ने सोमवार को पुरनिया उपकेंद्र का घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन अवध (अरा.) गुट के नेतृत्व में जुटे किसानों ने लेसा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन के जिला प्रभारी रमेश राजपूत ने कहा कि भीषण गर्मी में जनता अघोषित कटौती से त्रस्त है। घरों में लगाए जा रहे नए और स्मार्ट मीटरों की रीडिंग अचानक जंप हो रही है, जिससे बिजली बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है। विभागीय जांच में भी मीटरों के तेज चलने की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा कर्मचारी दफ्तर में बैठकर ही फर्जी रीडिंग दर्ज कर रहे हैं और बाद में उसे ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, लेकिन उनकी क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही।उन्होंने आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.