बिजली कटौती पर फूटा किसानों का गुस्सा, पंवासा एसडीओ कार्यालय पर धरना
संभल, मई 21 -- भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने पंवासा स्थित एसडीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने किया। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार बिजली कटौती के कारण मक्का और मेंथा की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों का कहना था कि कैला देवी बिजलीघर के जेई किसानों के फोन तक रिसीव नहीं करते, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- खेत फीडरों में भेदभाव के विरोध में किसानों का धरना, सभी ब्रांच चलाने की मांग किसानों ने कहा कि भीषण गर्मी में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.