बांदा, मई 3 -- बांदा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते कभी दोपहर तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इससे उपभोक्ता गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। रविवार को शहर के निम्नीपार मोहल्ले में एचटी लाइन के तार में स्पार्किंग हुई और टूटकर जमीन पर आ गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। तार टूटने से करीब चार मोहल्लों की आपूर्ति दोपहर बाद शाम को करीब चार घंटे बाद बहाल हो सकी। इसी तरह भूरागढ़, पीलीकोठी व तुलसीनगर उपकेंद्रों की लाइनों में कहीं फाल्ट हुए तो कहीं अन्य कमियां सामने आईं। विद्युत विभाग में उपभोक्ता फोन करते रहे, पर अधिकारियों के फोन न उठाने पर आक्रोश भी जताते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...