वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ओवरहीटिंग के चलते बिजली उपकरणों में आ रहे फॉल्ट से पांच से छह घंटे तब कटौती हो रही है। सोमवार को नगर निगम से जुड़े कई इलाकों में बिजली कटी। बेनियाबाग उपकेंद्र के कई फीडर ट्रिप करने से एक घंटे तक बिजली गुल रही। केबल में फाल्ट आने से सरैया में भी सप्लाई बाधित रही। करौंदी और नरिया उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता भी बिजली कटौती से परेशान रहे। रविवार को मैदागिन, विश्वेश्वरगंज से लेकर प्रह्लादघाट तक लंबे समय तक बिजली गुल रही। वहीं, जिले में रविवार को बिजली की मांग 865 मेगावॉट रही। ट्रांसमिशन के अफसरों कहना है कि इसी तरह तापमान बढ़ता रहा तो इस माह 1000 मेगावॉट तक डिमांड चली जाएगी। यह भी पढ़ें- उमस और बिजली संकट से बेहाल लोग, निर्बाध आपूर्ति की मांग यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी, कई इकाइयां बं...