बिजली कटौती को गंभीरता से नहीं ले रहे अफसर
गंगापार, मई 13 -- भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ऊर्जा मंत्री के कई बार निर्देश देने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी व्यवस्था सुधारने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- जगतपुर के 40 गांव में रात भर गुल रही बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.