गाज़ियाबाद, मई 21 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा निवाड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज भाकियू किसान सभा के पदाधिकारियों नें बिजली सब स्टेशन पर धरना देकर जमकर हंगामा किया। भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव रोहित त्यागी के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर कस्बा निवाड़ी स्थित बिजली सब स्टेशन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सतेंद्र त्यागी ने कहा कि गांव महमदपुर खेतों की बिजली सप्लाई नहीं जा रही है और निवाड़ी में बीस खंभे जर्जर हालत में है। उनका कहना है कि निवाड़ी व ग्रामीण क्षेत्र में सात से आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी ना हुई तो अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव क...