धनबाद, अप्रैल 17 -- झरिया शहर में डीवीसी और विद्युत विभाग की ओर से की जा रही अनियमित बिजली कटौती के विरोध में व्यवसायियों व धनबाद निर्माण झरिया शाखा के सदस्यों ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। लोगों ने काला बिल्ला लगाकर पूरे नगर में भ्रमण किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर संगठन के सदस्य उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा और श्रीकांत अंबष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिकारियों को उपभोक्ताओं की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। बिना किसी पूर्व सूचना के आधी रात को बिजली काट दी जाती है और घंटों आपूर्ति ठप रहती है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- झरिया में बिजली कटौती पर आक्रोश, धनबाद निर्माण ने काला बिल्ला लगाकर किया नगर भ्रमण प्रदर्शन में प्रवीण केशरी, प्रदीप तुलस्यान, बसंत अग्रवाल, कमल अग्रवाल, हीरा गुप्ता, ...