बिजली कटौती के खिलाफ आप का प्रदर्शन
बदायूं, जून 6 -- बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ बिगुल फूंका तो सरकार पर भी निशाना साधा। धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इकट्ठा हुए। इसके बाद सभी ने बिजली कटौती, महंगी दरें और स्मार्ट स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना दिया। जिलाध्यक्ष भूदेव ने कहा कि भीषण गर्मी में प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। कई स्थानों पर 22 से 48 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन गांवों और शहरों में घंटों बिजली गुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.