बोकारो, मई 16 -- गोमिया में लगातार बिजली कटौती के विरोध को लेकर अब मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने पलिहारी गुरुडीह पंचायत के पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान पर सरकारी कार्य में बाधा, गाली-ग्लौज, तोड़फोड़ और विद्युत सब स्टेशन में ताला लगाने का आरोप लगाते हुए आईईएल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुवा ने बताया कि 13 मई की रात करीब 8.30 बजे गोमिया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में चंदन पासवान समेत अन्य लोग पहुंचे और हंगामा किया। विभाग के अनुसार ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा सरकारी कार्य बाधित किया गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी में फिर नौ ग्रामीण परिवार विद्युत चोरी में लिप्त मिले,केस बताया गया कि कथारा सब स्टेशन का 10 एमवीए ट्रांसफॉर...