गोरखपुर, जून 29 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती का फायदा उठाकर चोरों ने रविवार रात एक डीजे दुकान को निशाना बनाया। शिवपुर गांव स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोर एसआरपी सेट, एम्पलीफायर सहित करीब डेढ़ लाख रुपये के साउंड उपकरण चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घटना शिवपुर कुर्मियान टोला स्थित पावर हाउस गेट के सामने संचालित मनीष डीजे की दुकान की है। दुकान संचालक मनीष कुमार ने बताया कि रविवार रात क्षेत्र में बिजली नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे महंगे डीजे उपकरण समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और ...