रामपुर, अप्रैल 9 -- जनसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष वसीम उल हसन खान के नेतृत्व में समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली व्यवस्था को जल्द सुचारू करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर वसीम उल हसन खान ने कहा कि रामपुर शहर में पिछले एक वर्ष से पेड़ों की कटाई-छंटाई के नाम पर रोजाना कई बिजली घरों की सप्लाई पांच से छह घंटे तक बंद कर दी जाती है। वहीं पहाड़ी गेट बिजली घर की बिजली पतंगबाजी के नाम पर सुबह से शाम तक बाधित रखी जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और बिजली की मांग भी बढ़ गई है, ऐसे में वि...