लखनऊ, अप्रैल 4 -- शहर के कुछ हिस्से के लोगों को भीषण गर्मी में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से राहत पाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। कारण है कि प्रस्तावित छह नए उपकेंद्र में से सिर्फ दो ही जून-जुलाई में तैयार हो पाएंगे। शेष चार के दिसंबर अंत तक तैयार होने की संभावना है। उधर, पुराने लखनऊ सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाले नए 500 ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इससे लो वोल्टेज से कुछ राहत मिलेगी। गर्मियों में पीक लोड से निपटने के लिए ही छह उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था। इसमें से लोकबंधु और सिसेंडी उपकेंद्र का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इंजीनियरिंग वर्क चल रहा है, जो कि जून अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। दोनों उपकेंद्रों के चालू हो जाने से लगभग दो लाख की आबादी को अघोषित बिजली कटौती और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.