हरदोई, मई 26 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अघोषित बिजली कटौती और यूरिया खाद की कालाबाजारी के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। भाकियू अंबावता गुट के मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से किसान और आमजन परेशान हैं। रात के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली की आवाजाही से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने यूरिया खाद की कालाबाजारी को किसानों की दूसरी बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है, जबकि बाजार में खुलेआम अधिक कीमतों पर यूरिया बेची जा रही है। इससे खेती-किसानी का काम...