बरेली, मई 25 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल समिति (रजि.) की कोर कमेटी की मासिक बैठक रविवार को एक बैंक्वेट हॉल में हुई। बैठक में शहर में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती, फॉल्ट और विद्युत निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही प्रमुख मुद्दा रहे। व्यापारियों ने कहा कि शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे व्यापारी और आम जनता भीषण गर्मी में परेशान हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन अरोड़ा ने कहा कि बिजली संकट के कारण इलेक्ट्रॉनिक और उपकरण व्यवसाय बुरे दौर से गुजर रहा है। महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने कहा कि सर्राफा कारोबार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती और फॉल्ट से व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी जो थोड़ा-बहुत व्यापार बचा था, वह बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। अध्यक्ष नवीन अग्र...