लखीमपुरखीरी, जून 26 -- मकसूदपुर, संवाददाता। बरवर ग्रामीण पावर हाउस के मकसूदपुर फीडर की बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही हैं। फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन से अधिक गांव इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति, ओवरलोडिंग, लो वोल्टेज सहित ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे है। गांवों में बढ़ते तापमान व चिलचिलाती धूप से परेशान उपभोक्ताओं को बिजली की लो वोल्टेज के साथ अनियमित आपूर्ति होने से दोहरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।फीडर से जुड़े गांव भोगीपुर मनी के उपभोक्ताओं के मुताबिक पिछले कई माह से गांव की एबीसी केबल जर्जर है। गांव में रखे गए ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने से ओवरलोड हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती, लो वोल्टेज से लोग बेहाल जिससे गांव में बिजली की आपूर्ति में व्यवधान हो रहा है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। उपकरण शो पीस बनकर रह गए है। विभाग...