महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। स्मार्ट मीटर घर की बिजली गुल होने से पहले दो एसएमएस भेजकर अलर्ट करेगा। अंतिम एसएमएस के तीन दिन के अंदर रिचार्ज नहीं कराने पर घर की बिजली आटोमेटिक गुल हो जाएगी।जिले में चार लाख 91 हजार 467 बिजली उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोग्ताओं के यहां इलेक्ट्रॉनिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगना है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज कराना जरूरी है। रिचार्ज कराने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दो बार एसएमएस आएगा। मीटर में 30 प्रतिशत बैलेंस रहने पर पहला और दस फीसदी बैलेंस रहने पर तीसरा व अंतिम एसएमएस आएगा।अंतिम एसएमएस आने के तीन दिन के अंदर रिचार्ज कराना जरूरी होता है। यदि निर्धारित दिन में रिचार्ज नही कराया गया तो उपभोक्ता के घर की बिजली ऑटोमेटिक ग...