गढ़वा, मार्च 1 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेल के आवासीय परिसर की चार दिनों से बिजली काट दिए जाने से आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित महिला, पुरुष और बच्चे एकजुट होकर टाऊनशिप स्थित सेल के डीजीएम आवास का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। उस दौरान लोगों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अचानक हुए इस विरोध से परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। डीजीएम आवास का घेराव कर रहे लोगों ने दूरभाष पर विस अध्यक्ष रवींद्र महतो से संपर्क स्थापित कर सेल प्रबंधन की मनमानी रवैए से उत्पन्न हुए स्थिति की जानकारी दी। आक्रोशि भीड़ ने डीजीएम आवास में तोड़फोड़ भी की। वहीं दूसरी ओर उग्र स्थिति को देखते हुए डीजीएम एसयू मेधा ने तत्काल मामले की सूचना एसडीओ प्रभाकर मिर्धा और एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह को दी। दोनों अधि...