गाज़ियाबाद, मई 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। प्रताप विहार क्षेत्र में बिजली लाइन में फाल्ट के दौरान विभागीय कार्य कर रहे विद्युत निगम के सहायक अभियंता को फोन पर गाली-गलौज और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। सहायक अभियंता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साउथ साइड प्रताप विहार-द्वितीय में 11 केवी एवं एलटी नेटवर्क पर तैनात सहायक अभियंता (तकनीकी) अनिल कुमार चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 15 मई की सुबह करीब पौने सात बजे उन्हें अवर अभियंता से लाइन में फाल्ट होने की सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- यूपी के एक जिले में पुलिस वालों की शामत, सात महीने में 400 पर ऐक्शन, 105 सस्पेंड, 110 लाइन हाजिर सूचना पर वह अपने सहायकों के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए खराबी ठ...