सीवान, मार्च 8 -- सीवान,एक संवाददाता। बिजली कंपनी ने मार्च माह में राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। बिजली कंपनी के विद्युत कार्यपालक अभियंता रोशन कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि मार्च महीने में किसी भी दिन को रविवार के रूप में अवकाश नहीं माना जाएगा। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है।सभी अधिकारी, कर्मचारी, काउंटर कर्मी, जोनल मैनेजर, सुपरवाइजर व मीटर रीडर को फील्ड में रहकर राजस्व वसूली का कार्य करना होगा। वसूली अभियान को तेज करने का निर्देश सीवान। विभागीय निर्देश के अनुसार सभी संबंधित कर्मियों को उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली सुनिश्चित करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा। ताकि निर्धारित राजस्व लक्ष्य को समय पर प्राप्त किया जा सके। अधिकारियों को भी अपने-अप...